फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gajarahi stood first in both the boys' and girls' categories in Kabaddi.

Maharajganj News: ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गजरही की टीमों का दबदबा

Sun, 18 Oct 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Gajarahi stood first in both the boys' and girls' categories in Kabaddi.
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिषखोप स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इसमें गजरही की टीमों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अमन प्रथम और अभय द्वितीय रहे। 100 मीटर में अमन ने पहला और योगेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अंशिका प्रथम रहीं। 100 मीटर में अर्चना और 200 मीटर में आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद के बालक वर्ग में अमन और बालिका वर्ग में ऋष्ठी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कबड्डी के प्राथमिक स्तर के बालक और बालिका दोनों वर्गों में गजरही की टीम विजेता रही, जबकि तरैनी की टीम उपविजेता बनी। खो-खो में गजरही प्रथम और खैराटी द्वितीय रही। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 और 200 मीटर दौड़ में कृष्णा प्रथम रहे। 400 मीटर में अविनाश ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंशिका, 200 मीटर में महिमा और 400 मीटर में प्रतिज्ञा प्रथम रहीं। लंबी कूद के बालक वर्ग में विजय नंदन और बालिका वर्ग में महिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर की कबड्डी में भी गजरही की टीमों ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। खो-खो के बालक वर्ग में बैकुंठपुर और बालिका वर्ग में खैराटी की टीम विजेता बनी।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों व टीमों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिषखोप के प्रधानाध्यापक चंद्रभान प्रसाद, राघवेंद्र नाथ पांडेय, यशोदा नंद भारती, महेंद्र यादव, राजेश्वर सिंह, शैलेश भारती, ब्रजेश्वर पटेल, शिवप्रसाद प्रजापति और राम आज्ञा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed