फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Furzy Raw agent has gone to jail

नौतनवां कस्बे से फर्जी रॉ एजेंट को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sat, 09 Apr 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Furzy Raw agent has gone to jail
फर्जी रॉ एजेंट को जेल भेजा, चालक को छोड़ा
विज्ञापन

महराजगंज। नौतनवां कस्बे के ठूठीबारी चौराहे से बुधवार रात हिरासत में लिए गए फर्जी रॉ एजेंट को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपित से एटीएस, आईबी, एसओजी, एसआईओ, एसएसबी, एलआईयू, पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां ने पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, उसके चालक को छोड़ दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि फर्जी रॉ एजेंट राहिल परवेज निवासी ई-147 अशोक विहार कालोनी फेज-टू पहाड़िया थाना सारनाथ जनपद वाराणसी का रहने वाला है। उसके पास से एक्सयूवी 500, एक नकली रिवाल्वरनुमा गन, 967 छर्रे व 6 नकली कारतूस मिले हैं। परवेज के खिलाफ लोकसेवक का बनावटी रूप धारण कर गलत काम करने, फर्जीवाड़ा, कूटरचित दस्तावेज के आधार पर अनैतिक कार्य करने एवं आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि राहिल लोगों पर रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का एजेंट होने का धौंस जमाता था। रॉ एजेंट की फर्जी आईडी बनाकर उसने न सिर्फ उसका भरपूर लाभ लिया, बल्कि लोकसेवक बनकर गलत उपयोग भी किया। पूछताछ में राहिल ने बताया कि वाराणसी में वह सीमेंट का होल सेल का कारोबारी है। उसके मोबाइल में एक पाकिस्तानी नंबर मिला है। इसके बाद में उसने बताया कि वह इस नंबर का उपयोग पत्नी के माध्यम से करता था। उसकी पत्नी उसके बेटे को लेकर कहीं चली गई तो वह परेशान हो गया। बेटे और पत्नी की तलाश के लिए वह रॉ का फर्जी एजेंट बन गया। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल, सोशल मीडिया के इस्तेमाल व अन्य बिंदुओं की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed