फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Funds will be provided to develop learning corner

Maharajganj News: लर्निंग काॅर्नर विकसित करने के लिए मिलेगी धनराशि

Wed, 11 Dec 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 11 Dec 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Funds will be provided to develop learning corner
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों में बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई कर सकेंगे। पढ़ाई में बच्चों का रुझान बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत विद्यालयों में अब लर्निंग कॉर्नर बनवाने की तैयारी है।
विज्ञापन

यहां रोचक चित्रयुक्त कहानी की किताबें और खिलौने से शिक्षा दी जाएगी। यह व्यवस्था परिषदीय स्कूल भवन में संचालित प्री प्राइमरी के लिए शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के भवन में संचालित 336 प्री प्राइमरी में लर्निंग कॉर्नर बनाने के लिए आठ-आठ हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। इससे अलमारी और उसमें रोचक कहानियों और सामान्य ज्ञान की पुस्तकें आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से बच्चे अपनी पसंद की किताबें और खेल सामग्री लेकर सीखने की आदत बढ़ाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने बताया कि परिषदीय स्कूल में चलने वाले प्री प्राइमरी की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारियों से ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed