{"_id":"6885325149ba70ff6f082cf4","slug":"fraud-of-518-lakhs-by-showing-someone-elses-land-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155680-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दूसरे की जमीन दिखा 5.18 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दूसरे की जमीन दिखा 5.18 लाख की ठगी
Sun, 27 Jul 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। चौक थाना क्षेत्र के चौक नगर पंचायत निवासी एक शख्स को निचलौल निवासी एक जालसाज ने दूसरे की जमीन दिखाकर 5.18 लाख रुपये की ठगी कर ली। इतना ही नहीं पंचायत में हुए समझौता के बाद रकम वापस करने की गुहार पर आरोपी पीड़ित को जानमाल की धमकी भी देने लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को कृष्णा नगर वार्ड नगर पंचायत निचलौल निवासी आरोपी रमणेश कुमार पांडेय के विरुद्ध केस दर्ज कर ली।
चौक नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी दिनेश चंद प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि निचलौल नगर पंचायत के कृष्णा नगर वार्ड निवासी एक शख्स वर्ष 2024 में उन्हें दूसरे की जमीन दिखाकर 298000 रुपये प्रति डिस्मिल की दर से 6 डिस्मिल जमीन बिक्री की बात कही। इस दौरान शख्स ने तत्काल 50000 रुपये नकद ले ली, जबकि 28 मई 2024 को 468000 अपने खाते से शख्स के खाते में ऑनलाइन भेज दिया।
उसके बाद शख्स से उक्त जमीन की बैनामा करने के लिए गुहार लगाने लगे, लेकिन हर बार शख्स हीलाहवाली करता रहा। ऐसे में करीब 15 दिन पहले कुछ लोगों के साथ शख्स की मौजूदगी में निचलौल शहर में समझौता के लिए बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर जमीन बैनामा नहीं करना है तो दी गई रकम वापस लौटा दो। ऐसे में शख्स आक्रोशित हो उठा। उसके बाद उन्हें जानमाल की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी रमणेश कुमार पांडेय निवासी कृष्णा नगर वार्ड नगर पंचायत निचलौल के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई है।