फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud of 1.65 lakh under the pretext of sending someone abroad.

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 1.65 लाख रुपये की ठगी

Thu, 02 Jul 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 1.65 lakh under the pretext of sending someone abroad.
टूर एवं ट्रैवल्स कंपनी के संचालक पर पीड़ित ने लगाया आरोप
विज्ञापन


भिटौंली। विदेश भेजने के नाम पर 1.65 लाख रुपये लेने और बाद में रुपये वापस न करने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने भिटौली थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि उसने खेत गिरवी रखकर यह रकम दी थी।
कुशीनगर जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के नवापार निवासी दीप नारायण सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि करीब छह माह पहले भिटौली थाना क्षेत्र के एक टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी संचालक ने विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 1.65 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि एजेंट ने उसे दिल्ली भेजा और वहीं से फ्लाइट होने की बात कही, मगर करीब आठ दिन दिल्ली में रुकने के बावजूद उसे विदेश नहीं भेजा गया। इस दौरान पीड़ित का लगभग 10 हजार अतिरिक्त खर्च भी हुआ।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि एजेंट ने उसका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया है और रुपये लौटाने में आनाकानी कर रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि एजेंट ने एक इकरारनामा भी दिया है, जिसमें विदेश न भेज पाने की स्थिति में पूरी रकम वापस करने की बात लिखी गई है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed