फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four-year-old girl dies under suspicious circumstances

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में चार वर्षीय बच्ची की मौत

Sat, 04 Oct 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old girl dies under suspicious circumstances
घुघली। घुघली क्षेत्र के ग्रामसभा बिरइचा के सेमरहना टोला में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। गांव निवासी जफर की चार वर्षीय बेटी अमिजा खातून को तेज बुखार था। परिजन उसे गांव के ही एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर से इलाज कराने के बाद परिजन उसे घर लाए। इसके कुछ देर बाद ही बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और उसे झटके आने लगे। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर घुघली सीएचसी ले कर गए जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन जब शव लेकर घर लौटे इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मौत के कारण का पता जांच रिपोर्ट आने पर ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed