फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four-year-old boy drowns in pond

Maharajganj News: पोखरे में डूबकर चार वर्षीय बालक की मौत

Sun, 28 Sep 2025 10:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:01 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old boy drowns in pond
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोंधी में शनिवार की शाम चार वर्षीय बालक प्रिंस की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई, जब मासूम प्रिंस गांव के निकट स्थित पोखरे के पास खेल रहा था।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार, प्रिंस खेलते-खेलते पोखरे के किनारे पहुंच गया। अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को पोखरे से बाहर निकाला। उस समय बालक की हालत गंभीर थी। ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्ष्मीपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों ने प्रिस घर से बाहर निकला तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। वह खेलते हुए घर के करीब पोखरे के पास चला गया। वह अचानक फिसल कर पोखरे में चला गया। उसे पोखरे से निकालने में देर हो गई। मासूम के पिता सूर्यलाल का रो रो कर बुरा हाल है। आस पास के लोग उनका ढांढस बंधा रहे थे। सीएचसी लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. अरुण गुप्ता ने बताया कि बच्चे को अस्पताल लाने में परिजनों से देरी हो गई, जिसके कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उधर, प्रिंस के परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed