फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   four year girl student accused on mam for molestation in maharajganj

शैतान शिक्षिका: चार साल की मासूम ने मां से की शिकायत, बोली- मम्मा, स्कूल में गंदी हरकतें कर रही थी मैम

Fri, 19 May 2023 06:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 May 2023 06:25 PM IST
सार

नौतनवां थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि स्कूल में जाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। पूरी तरह से जांच के बाद मामला सही पाया गया तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
four year girl student accused on mam for molestation in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल की शिक्षिक पर चार साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। बच्ची की मां ने इसबात की शिकायत नौतनवां के एसडीएम से की है।

विज्ञापन


पीड़ित मां ने एसडीएम को बताया है कि बेटी ने स्कूल से घर आकर बताया कि मैम (शिक्षिका) ने पहले उसके गाल को छुआ, गंदी हरकतें करने लगीं...। एसडीएम ने मामले की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दी है। जबकि पुलिस का कहना है कि स्कूल में लगे सीसीटीवी की जांच के बाद ही इस मामले कुछ कह पाना संभव होगा। उधर, इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: लूटेरी दुल्हन का खेल: घर में ससुर के मरने का छाया था मातम, बहू नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग हुई फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसकी चार साल की बेटी कस्बे के एक निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है। दाई बच्ची को स्कूल छोड़ने व लाने जाती हैं। बुधवार को दाई किसी कारण वश बच्ची को लेने नहीं जा पाई। स्कूल में छुट्टी होने के बाद उसके मोबाइल पर फोन आया। काम में व्यस्त होने के कारण वह फोन नहीं उठा पाईं। जब कॉल बैक किया, तब बताया गया कि आपकी बच्ची को कोई ले गया है। कुछ समय बाद जब बच्ची घर नहीं आई तो अपनी सास को स्कूल भेजा।
 

जांच में जुटी पुलिस

महिला ने बताया कि सास ने जब स्कूल के काउंटर पर पता किया तो कहा गया कि परेशान मत होइए, हम दिखवाते हैं। उसके बाद बच्ची को खोजने के लिए दो दाई को भेज दिया। कुछ देर बाद दोनों दाई बच्ची को लेकर आ गईं। सास बेटी को लेकर घर आ गईं। बेटी भी खाना खाकर सो गई।

रात में उससे पूछा गया कि इतनी देर तक कहां थी तो उसने बताया कि मैम उसके साथ गंदी हरकतें कर रही थी। वह फोन पर बात कर रही थी। पूछने पर बताया कि आपके मम्मी-पापा से बात कर रही हूं। बृहस्पतिवार को प्रिंसिपल के पास शिकायत करने गई तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

नौतनवां थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि स्कूल में जाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। पूरी तरह से जांच के बाद मामला सही पाया गया तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

निजी स्कूल की प्रधानाचार्य ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। स्कूल की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद सत्यता सामने आ जाएगी। स्कूल में पूरे अनुशासन में बच्चों को शिक्षा दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed