फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four people were assaulted for filming a Faruahi dance; an FIR was filed against them.

Maharajganj News: फरूआही नाच के दौरान वीडियो बनाने को लेकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 20 May 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four people were assaulted for filming a Faruahi dance; an FIR was filed against them.
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम करहमां टोला रगड़गंज में फरूआही नाच कार्यक्रम के दौरान वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। मैना सहानी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



मैना ने बताया कि 9 मई को दोपहर करीब दो बजे गांव में फरूआही नाच कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वीडियो बनाने की बात को लेकर उनके पुत्र गौतम का गांव के ही शंभू, दीपक, अमन और सरिता से विवाद हो गया। आरोप है कि सभी ने गौतम को गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब मैना और पूजा बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की। घटना में कई लोगों को चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी भी देते गए। मारपीट में घायल होने के बाद सभी ने उपचार कराया और 18 मई को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शम्भू, दीपक, अमन, सरिता निवासी करमहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed