फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four Madhesi protesters arrested

प्रदर्शनकारी चार मधेसी गिरफ्तार

Sat, 26 Dec 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sat, 26 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। पिछले दस दिनों से नेपालगंज रुपैडिहा बॉर्डर पर सामान्य हुई स्थिति शुक्रवार को बिगड़ गई। सीमा पर प्रदर्शन करने पहुंचे मधेसी आंदोलनकारियों ने भारत से नेपाल जाने वाले माल वाहक ट्रकों को रोक लिया। सीमा पर धरना देने लगे।
विज्ञापन


 शनिवार की सुबह नाकाबंदी करने पहुंचे मधेसी आंदोलनकारियों ने नानपारा नोमेंसलैंड पर पहुंचकर मालवाहक गाड़ियों को रोक दिया। प्रदर्शन करने लगे। नेपाल पुलिस ने मधेसी नेता रामकुमार द्विवेदी सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद मधेसी उग्र हो गए।
विज्ञापन


 इसी तरह गुरुवार की रात वीरगंज रक्सौल के  नोमेंसलैंड मितेरी पुल पर टेंट डालकर प्रदर्शन कर मधेसी आंदोलनकारियों के बीच मारपीट हो गयी।  आंदोलनकारियों ने रिक्शा, ठेला और तांगा में लाए सभी तस्करी के सामानों को नदी गिराकर दिया। साथ ही सामना को नष्ट कर दिया।  मधेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन की सह पर तस्कर भारत से समान लाकर काठमांडू ले जाने के फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ही मधेसियों की मुख्य अपराधी: हृदेश त्रिपाठी
सोनौली। तराई मधेस लोकतांत्रिक के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हृदेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि मधेसी आंदोलन के मुख्य कर्ताधर्ता कांग्रेस है। कांग्रेस की नीतियों के कारण ही आज मधेसी सड़क पर हैं। त्रिपाठी शुक्रवार को भैरहवां में  आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में यह बातें कहीं। त्रिपाठी ने कहा कि आज मधेसी समाज अलग थलग पड़ा हुआ है। राष्ट्रीय एकता बचाने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन से विश्वास हट चुका है। आंदोलन नहीं  रुकेगा। सरकार ने संशोधन प्रक्रिया शुरू की है। वह स्वागत योग्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed