{"_id":"6ac80b8d3fae40f5350be87e","slug":"the-forest-department-team-took-the-python-to-the-forest-and-released-it-there-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186644-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मछली पकड़ते समय जाल में फंसा छह फीट का अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मछली पकड़ते समय जाल में फंसा छह फीट का अजगर
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव में बृहस्पतिवार को सुबह मछली पकड़ते समय करीब छह फीट लंबा अजगर मछली पकड़ने वाली जाल में फंस गया। जाल में फंसे अजगर को देखकर ग्रामीणों में चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित रखते हुए वन विभाग को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, पिपरपाती के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलवंत विश्वकर्मा ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाल में फंसे अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद टीम ने अजगर को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद क्षेत्र में अक्सर सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अजगर के जाल में फंसने के बाद ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए उसे खुद पकड़ने का प्रयास नहीं किया और वन विभाग की टीम के आने का इंतजार किया।