फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jordan, arrested at the Sonauli border, has been charged with fraud under the Immigration and Foreigners Act 2025.

Maharajganj News: ब्रिटिश नागरिक जार्डन मामले की आज सीजेएम कोर्ट में सुनवाई

Fri, 09 Oct 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Jordan, arrested at the Sonauli border, has been charged with fraud under the Immigration and Foreigners Act 2025.
महराजगंज। ब्रिटिश नागरिक जार्डन के मामले में शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में सुनवाई होगी। तिहाड़ जेल से ही उसकी पेशी होगी।
विज्ञापन

11 जुलाई को सोनौली सीमा से गिरफ्तार किए गए जार्डन पर आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। जार्डन बिना वीजा पासपोर्ट भारतीय सीमा से नेपाल जाते समय दबोचा गया था। सोनौली कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में वह पहले महराजगंज जिला कारागार में रखा गया था लेकिन फिर सुरक्षा के दृष्टिकोण से से गोरखपुर जेल भज दिया गया था।

15 सितंबर से जार्डन को गोरखपुर से दिल्ली पुलिस की नोटिस पर जेल प्रशासन दिल्ली ले गई थी। दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने उसे 15 सितंबर को एयरपोर्ट से फरारी के मामले में तिहाड़ भेजा है। तिहाड़ जाने के बाद पिछली सुनवाई तारीख पर उसे तिहाड़ जेल प्रशासन ने वीसी से प्रस्तुत करने की सहमति दी थी। न्यायाधीश के अवकाश पर होने के चलते सुनवाई टाल कर तिथि 9 अक्तूबर रखी गई। जार्डन के अधिवक्ता ने तिहाड़ जेल प्रशासन से संपर्क कर उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed