फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   He had a flight ticket to return home on November 3 for his younger son's wedding.

Maharajganj News: रियाद में मरे युवक का लाया गया शव

Fri, 09 Oct 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
He had a flight ticket to return home on November 3 for his younger son's wedding.
संवाद न्यूज एजेंसी खुटहा बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हंसखोरी के टोला लौंगहिया निवासी राम आशीष पासवान (45) वर्ष की रियाद (सऊदी) में 25 सितंबर को हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राम आशीष पासवान ढाई वर्ष पूर्व रियाद के (अलखर्ज नजान) में कमाने गए थे। इनके दो बेटा और एक बेटी जिसमें बेटी की शादी कर दिए थे बड़े बेटे की तीन साल पूर्व मृत्यु हो चुकी हैं। छोटे बेटे की शादी के लिए तीन नवंबर को घर वापसी का फ्लाइट टिकट था। बेटे की शादी 30 नवंबर को होनी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 25 सितंबर की सुबह आशीष ने अपने परिवार वालों से बातचीत की थी। उसके दो घंटे बाद वहां से फोन आया कि राम आशीष पासवान की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मृत्यु के 15वें दिन बृहस्पतिवार सुबह लौंगहिया टोला पर शव लाया गया। जहां पर इकट्ठा हुए टोलावासी और रिश्तेदार गम में डूब गए। ताबूत खोलते ही पत्नी बिंद्रावती शव से लिपटकर बेहोश हो गई। बेटा ललन जमीन पर गिर पड़ा। माता-पिता पागल जैसे हो गए। अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ में हर आंख नम थी। रियाद से शव बुधवार को 11.30 बजे दिन में लखनऊ पहुंचा । जहां 2:00 बजे करीब शव को परिजन को सौंप दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह शव के घर पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। बूढ़े पिता छोटेलाल पासवान ने कांपते हाथों से बेटे को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed