फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   STF and police team caught three suspicious women and one man

Maharajganj: एसटीएफ व पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध महिलाओं व एक पुरुष को पकड़ा, देह व्यापार धंधे का है आरोप

Fri, 29 Jul 2022 10:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 10:08 AM IST
सार

 देह व्यापार की सूचना पर गोरखपुर व महराजगंज की पुलिस के साथ एसटीएफ टीम आनंदनगर पहुंची तथा एक व्यक्ति के घर से तीन महिलाओं व एक पुरुष को पकड़कर थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के बाद ही उनके बारे में कुछ बताया जा सकता है।

विज्ञापन
STF and police team caught three suspicious women and one man
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जिले के कस्बे की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर से एसटीएफ व पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध महिलाओं व एक पुरुष को पकड़ा तथा पूछताछ के लिए थाने ले आई है।

विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर गोरखपुर व महराजगंज की पुलिस के साथ एसटीएफ टीम ने बृहस्पतिवार को दिन में आनंदनगर पहुंची तथा एक व्यक्ति के घर से तीन महिलाओं व एक पुरुष को पकड़कर थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने तीन महिला व एक पुरुष से थाने में पूछताछ किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूछताछ के बाद ही उनके बारे में कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं व पराविधिक स्वयंसेवकों की बैठक हुई
महराजगंज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आस्था श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं व पराविधिक स्वयंसेवकों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वे जिला कारागार में निरुद्ध व विचाराधीन बंदियों के रिहाई के लिए अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने घर-घर जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत तथा अन्य कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए ग्रामीणों ने दिया शिकायती पत्र
परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया में हो रहे रास्ते की जमीन पर अवैध निर्माण को रोकने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण चंद्रभान चौधरी, राजकुमार चौधरी, उदयभान, रोहित, सोनू, मसकली, राजू शर्मा आदि लोगों ने स्थानीय पुलिस को शिकायत पत्र देकर रास्ते की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग की। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच पड़ताल की जा रही है।


माइनर में पानी नहीं आने से किसान परेशान
मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पथरदेवा और मोरवन सिवान स्थित माइनर में पानी नहीं आने से फसल सूखने लगी है। किसान गनपति चौधरी, दीप कुमार, रामनाथ शर्मा, अनिल,शिव चरण, इस्लाम आदि ने सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देकर नहर शाखा में पानी छुड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed