फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four activists of CPIM torch boycotting elections arrested

चुनाव का बहिष्कार कर रहे माकपा मशाल के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Four activists of CPIM torch boycotting elections arrested
चुनाव का बहिष्कार कर रहे माकपा मशाल के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल दांग जिले की पुलिस ने प्रतिनिधि एवं राज्य सभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव का बहिष्कार करने के आरोप में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी मशाल के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें चुनाव में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने घोराही से माकपा मशाल के चुनाव बहिष्कार की सभा कर रहे चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। वामपंथी नेता ओम बहादुर केसी, माकपा मशाल के दांग जिले के सदस्य लीला बहादुर पुन लालध्वज, जिला नेता मेघराज भट्टराई और पार्टी के स्थानीय नेता यमसारी जीएम को चुनाव में बाधा डालने की गतिविधियों के आरोप में कार्यक्रम स्थल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले माकपा मशाल ने शुक्रवार को ही घोराही में तीन जगहों पर बहिष्कार सभा की थी।
विज्ञापन

पार्टी नेता यमसारी जीएम ने बताया कि पार्टी के चुनाव बहिष्कार की केंद्रीय नीति के तहत सीपीएन मशाल ने भी जिले में गतिविधियों का संचालन किया है। डीएसपी राजन कुमार गौतम ने कहा कि इन लोगों को चौथी बार घोरही के दामोदर चौक से गिरफ्तार किया गया। जबकि पुलिस ने ऐसी हरकतें न करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed