{"_id":"6a66661fb24d0894500ceef2","slug":"four-accused-arrested-with-63-tetra-packs-of-country-made-liquor-motorcycle-seized-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-182062-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 63 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 63 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद
विज्ञापन
विधिक कार्रवाई के बाद चारों आरोपी मुचलके पर रिहा
परतावल। श्यामदेउरवां पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर अवैध देसी शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 63 टेट्रा पैक देशी शराब और एक बाइक बरामद की। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और चारों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिजीत कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति धनहा नायक स्थित शराब भट्ठी से देसी शराब लेकर पिपराइच की ओर जा रहा है। उन्होंने महुअवा मोड़ के पास घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुधीर सिंह (45) निवासी सोमली अकटहिया, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर बताया। उसके पास से 11 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई।
दूसरे मामले में उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव ने साईं मंदिर, छातीराम नहर के पास जाकर एक व्यक्ति को बोरे में शराब रखकर बेचते हुए पकड़ लिया। आरोपी की पहचान रणजीत कुमार (39) निवासी पिपरिया, थाना श्यामदेउरवां के रूप में हुई। उसके कब्जे से 14 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। वहीं तीसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने बड़हरा बरईपार नहर पुलिया के पास छापेमारी कर गुलाम हुसैन (39) निवासी बड़हरा बरईपार को गिरफ्तार किया। उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से 18 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
चौथी कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने उटी खास नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लाल रंग की बाइक को रोककर तलाशी ली। इसमें बाइक चालक वीरेंद्र चौहान (25) निवासी बड़हरा, थाना श्यामदेउरवां के पास से बाइक के साइड गार्ड में टंगे झोले से 20 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ बाइक को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
वहीं इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।