{"_id":"6a21e51577136fc35500db15","slug":"four-accused-arrested-in-elderly-mans-death-case-maharajganj-news-c-209-1-skn1001-151618-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बुजुर्ग की मौत मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बुजुर्ग की मौत मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के चोरमरा गांव निवासी सांवर (62) की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। मुख्य आरोपी अजय अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
उल्लेखनीय है कि 17 मई को जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान वृद्ध सांवर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से गांव में तनाव बना है।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस गांव में पहरा दे रही है। हालांकि पुलिस मुख्य आरोपी अजय को छोड़कर सुनील, छोटू, इंद्रावती, सैलाब को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव ने बताया कि जल्द ही मुख्य आरोपी अजय को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति बनी हुई है।