फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Found the innocent child and handed them over to the father within half an hour.

Maharajganj News: आधे घंटे में मासूम को खोज कर पिता को सौंपा

Fri, 12 Jun 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Found the innocent child and handed them over to the father within half an hour.
परतावल। परतावल बाजार में एक ज्वेलरी की दुकान के पास से बृहस्पतिवार को गुम हुए तीन वर्षीय मासूम को पुलिस ने आधे घंटे में खोजकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, हम्मद राजा (3) परतावल बाजार में ज्वेलरी की दुकान के पास से अचानक लापता हो गया था। बच्चे के गुम होने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परतावल चौकी पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने बाजार और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाकर लगभग आधे घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल खोज लिया। इसके बाद आवश्यक सत्यापन के बाद मासूम को उसके पिता शाहिद अली निवासी जंगल पकड़ी पठान टोला, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed