फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   formers implicated in compenstion

मुआवजे को लेकर किसानों ने फंसाया पेच, बढ़ीं मुश्किलें

Fri, 11 Sep 2020 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
formers implicated in compenstion
मुआवजे को लेकर किसानों ने फंसाया पेच, बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन

महराजगंज। सोनौली में एकीकृत चेकपोस्ट के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे को लेकर पेच फंस गया है। ज्यादातर किसान अधिक मुआवजा की मांग पर डटे हैं। उनका कहना है कि अगर उचित मुआवजा नहीं मिला तो अपनी जमीन नहीं देंगे। किसानों ने जरूरत पड़ने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
एकीकृत चेेकपोस्ट की जमीन को लेकर मामला ठंडे बस्ते हैं। पेंच फसने के वजह से इस दिशा में अभी कुछ खास तेजी नहीं दिख रही है। सोनौली के किसानों ने इस मसले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। वर्ष 2004 से चेक पोस्ट सोनौली में बनाने के लिए प्रस्तावित है। किसान रामजीत प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2018 में 84 लाख प्रति एकड़ मुआवजे पर प्रशासन की ओर से सहमति बनी थी। अब 17 लाख प्रति एकड़ मुआवजा देने की बात की जा रही है।
विज्ञापन

कम रकम मिलेगी तो दूसरी जगह जमीन खरीदने में परेशानी होगी। किसान विनोद कुमार ने बताया कि इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट में हम लोगों की जमीन भी आई हैं। हम पांच भाई हैं। सबने पूर्व में हुए बैठक में सहमति दी थी, लेकिन अब जो मुआवजे की धनराशि दी जा रही है। वह हम लोगों को मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राम अचल ने बताया कि कई साल बीत गए चेकपोस्ट के नाम पर कई बार बातचीत हुई लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला जो मुआवजे की धनराशि तय हुई थी। उसी के अनुसार हम लोगों को मुआवजा मिलना चाहिए, अन्यथा हम आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। किसान राम आसरे ने बताया कि सरकार पूर्व में हुई सहमति से हट रही है। किसानों ने डीएम और राजस्व अधिकारियों के जिस सहमति पत्र पर सहमति जताई थी, उसी के अनुरूप मुआवजा मिलना चाहिए।

----
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि शासन से मिले निर्देशों के क्रम में ही इस मसले पर कोई कार्यवाही हो सकती है। गाइड लाइन के अनुसार ही किसानों को मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed