{"_id":"670078aeb1337dc3eb097044","slug":"former-mp-harsh-vardhan-will-always-remain-immortal-in-the-politics-of-purvanchal-supriya-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-132861-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल की राजनीति में सदा अमर रहेगें पूर्व सांसद हर्षवर्धन : सुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल की राजनीति में सदा अमर रहेगें पूर्व सांसद हर्षवर्धन : सुप्रिया
Sat, 05 Oct 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद स्व. हर्षवर्धन की आठवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उनके निवास स्थान जंगल जोगियाबारी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर पूर्व सांसद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नम आंखों से उनके संघर्षों को याद किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व सांसद की पुत्री सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पूर्व सांसद ने अपना पूरा जीवन किसानों, गरीबों व मजलूमों के लिए संघर्ष करते रहें। अपने संघर्षों के कारण आज लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नरायन मिश्र ने कहा कि किसानो, गरीबों व मजलूमों की लड़ाई लड़ते रहें। रामप्यारे प्रसाद ने कहा कि पूर्व सांसद ने क्षेत्र में जो आंदोलन की राह बनाई थी वह अब पूरी तरह से बंद हो गई है। विजय सिंह एडवोकेट ने कहा संघर्ष की राजनीति करने की जिम्मेदारी उनकी पुत्री पर है, जिसे वह आगे ले जाकर उनके सपनो को पूरा करेंगी। पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा कि पूर्व सांसद पूर्वांचल की राजनीति में हमेशा अमर रहेंगे। कार्यक्रम को विजय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, आलोक प्रसाद, तलत अजीज, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, राहुल शर्मा, सदामोहन उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता व सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान यशवर्धन सिंह, गौरीशंकर मालवीय, प्रेम सिंह, शंकर जायसवाल, अनिल सिंह, रामप्रसाद गुप्ता, दिलीप चौधरी, जंत्रीय मौर्य, ई. भागीरथी भारती मौजूद रहे।