{"_id":"68dc432649f9dd08a60eea0a","slug":"former-mla-irfan-solanki-released-on-bail-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-160924-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जमानत पर रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जमानत पर रिहा
विज्ञापन
जिला कारागार से रिहाई के बाद वापस घर जाते पूर्व विधायक इरफान सोलंकी।
महराजगंज। जिला जेल में बंद कानपुर के पूर्व विधायक और सपा नेता इरफान सोलंकी मंगलवार देर शाम जमानत पर रिहा हुए। गेट पर उनकी पत्नी नसीम सोलंकी ने सहयोगियों के साथ उनका स्वागत किया। सभी एक साथ गाड़ी की ओर आगे बढ़े। इस बीच जब सोलंकी से मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछा तो वह मुस्कुरा कर गाड़ी में सवार होकर आगे बढ़ गए।
जानकारी के अनुसार, 33 माह तक जिला कारागार में कानपुर के पूर्व विधायक और सपा नेता इरफान सोलंकी बंद रहे। बीते बृहस्पतिवार को उनको जमानत मिल गई थी। सभी जरूरी प्रकिया पूरी होने के बाद मंगलवार को उनको रिहा किया गया। समाजवादी पार्टी से जिले के कई पदाधिकारी व अन्य नेता मौके पर पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए पुलिस सतर्क रही। गाड़ी में सवार होने के बाद विधायक ने सभी अभिवादन किया।
उन्होंने कहा कि देश की न्यायपालिका पर भरोसा है। जेल प्रशासन के अनुसार, इरफान सोलंकी को 22 दिसंबर 2022 को कानपुर जेल से प्रशासनिक आधार पर कड़ी सुरक्षा के बीच महराजगंज जिला कारागार में शिफ्ट किया गया था। उन पर जमीन कब्जाने, महिला का मकान जलाने, रंगदारी मांगने और फर्जी दस्तावेज पर बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय पहचान दिलाने जैसे करीब दो दर्जन से अधिक गंभीर आरोप लगे थे। हालांकि वर्तमान समय में वह केवल गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे में निरुद्ध हैं। इस दौरान पूर्व विधायक की मां खुर्शीदा बेगम, सुशील कुमार टिबडेवाल, जिलाध्यक्ष विद्यासागर आदि माैजूद रहे।