फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Former MLA Aman Mani arrived at the 'Samadhan Diwas' (Grievance Redressal Day) regarding public complaints.

Maharajganj News: जन शिकायतों को लेकर समाधान दिवस में पहुंचे पूर्व विधायक अमन मणि

Sun, 06 Sep 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Aman Mani arrived at the 'Samadhan Diwas' (Grievance Redressal Day) regarding public complaints.
नौतनवा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी को जनसमस्याओं से कराया अवगत
विज्ञापन

नौतनवा। जनता की समस्याओं से जुड़ी शिकायतें लेकर शनिवार को नौतनवा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम गौरव सिंह सोगरवाल एवं एसपी शक्ति मोहन अवस्थी को जन समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की दिशा में कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने बताया कि बरगदवा, सोनौली एवं नौतनवा क्षेत्र की तमाम निजी और सरकारी जमीनों पर दबंगों द्वारा कब्जा कर जनता का हक मारा जा रहा है। क्षेत्र के कई ग्राम सभाओं में विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया है। मामले को लेकर पहले भी शिकायत की गई है लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने जल्द से जल्द मामलों का समाधान न होने और विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जांच न बैठाने की स्थिति में आंदोलन को बाध्य होने की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पूर्व विधायक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मामलों के समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मामलों की जांच के लिए संबंधित विभाग के जिम्मेदारों की संयुक्त टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed