फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'forest villages grow faster '

‘वनग्रामों में तेजी से हो विकास’

Wed, 31 Oct 2018 12:36 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 31 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
'forest villages grow faster '
‘वनग्रामों में तेजी से हो विकास’ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के वनटांगिया व मुसहर ग्रामों के विकास के बारे में चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन गांवों का निरीक्षण कर विकास कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


 डीएम ने संबंधित गांवों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार की हिदायत भी दी। आगाह किया कि विकास कार्यों लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मुसहर व वनटांगिया निवासी लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की हिदायत दी। बैठक में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, पीडब्ल्यूड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।  इसी क्रम में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने मंगलवार को पांच वनटांगिया गांवों का निरीक्षण किया। इसमें कम्पार्टमेट 24, 26, 28 हथियहवां आदि गांवों में स्वास्थ्य, पशु टीकाकरण, मुख्यमंत्री आवास, आंगनबाड़ी, शिक्षा, पेंशन, मनरेगा आदि के तहत हुए कार्यों की जांच की। समाज कल्याण अधिकारी को उन्होंने वनटांगिया गांवों के पात्र लोगों को पेंशन संबंधी योजनाओं का निर्धारित प्रारूप में आवेदन कराकर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed