फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Forest inspector injured while chasing suspicious pickup, accused escaped

Maharajganj News: संदिग्ध पिकअप का पीछा करते वन दारोगा चोटिल, भाग निकले आरोपी

Fri, 23 Jan 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Forest inspector injured while chasing suspicious pickup, accused escaped
रात में जंगल से संदिग्ध पिकअप निकलने पर वन दरोगा ने किया था पीछा
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान कर रही है वन विभाग की टीम
लक्ष्मीपुर। अचलगढ़ जंगल में बुधवार की रात अवैध लकड़ी तस्करी की घटना सामने आई है। लकड़ी से लदी एक संदिग्ध पिकअप को वन विभाग की टीम ने रोकने का प्रयास किया लेकिन तस्कर वाहन समेत फरार हो गए। इस दौरान तस्करों का पीछा करते समय वन विभाग के एक दरोगा चोटिल हो गए।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर वन विभाग को अचलगढ़ जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी ले जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर रात्रि गश्त के दौरान वन दरोगा आलोक मिश्र ने वनकर्मियों के साथ सतर्कता बढ़ा दी। इसी बीच देर रात एक संदिग्ध पिकअप वाहन को जंगल से बाहर निकलते हुए देखा गया। वाहन को रोकने के लिए जब वन विभाग की टीम ने इशारा किया तो चालक ने गति और तेज कर दी।
विज्ञापन

तस्करों ने पिकअप वाहन को रोकने की बजाय वनकर्मियों को डराने और रास्ता बनाने के उद्देश्य से वाहन आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान पीछा कर रहे वन दरोगा आलोक मिश्र बाइक से असंतुलित होकर गिर पड़े और चोटिल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने दोबारा उठकर पिकअप का पीछा किया और समरधीरा तक तस्करों के पीछे गए। हालांकि जैसे ही पिकअप वाहन मुख्य सड़क पर पहुंचा, तस्कर अंधेरे और रफ्तार का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अन्य वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन तस्करों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन दरोगा आलोक मिश्र ने बताया कि पिकअप वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वाहन नंबर और तस्करों की पहचान होते ही उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed