{"_id":"5f918ef68ebc3e9baf5ce700","slug":"forest-department-team-caught-wood-maharajganj-news-gkp3703984160","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की टीम ने पकड़ी छिपाकर रखी दो ट्राली लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की टीम ने पकड़ी छिपाकर रखी दो ट्राली लकड़ी
विज्ञापन

महराजगंज। पकड़ी वन क्षेत्र के दनदनहवा के कुड़िया टोले के पास फर्नीचर की दुकान के आसपास छिपा कर रखी गई भारी मात्रा में लकड़ी को वन विभाग की टीम ने बरामद करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। टीम पकड़े गए व्यक्ति से रेंज में पूछताछ कर रही है।
डीएफओ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पकड़ी वन क्षेत्र के दनदनहवा के कुड़िया टोले के पास स्थित फर्नीचर की दुकान के पास लकड़ियों को रखा गया है। सूचना के आधार पर उप प्रभागीय वनाधिकारी पकड़ी चंद्रेश्वर सिंह के नेतृत्व में वन सुरक्षा टीम व पकड़ी रेंज के कर्मियों को लगाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर साखू व सागौन के 12 बोटे, 15 स्लीपर व चीरी हुई लकड़ियों को बरामद कर उन्हें ट्राली पर लदवाया। मौके से एक व्यक्ति को पकड़कर पकड़ी रेंज लाया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में वन सुरक्षा टीम के प्रभारी कासिम अली, पकड़ी के रेंजर आरएस तिवारी, राजेश यादव, अमर विश्वकर्मा, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि पकड़ी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में लकड़ी को बरामद करते हुए फर्नीचर की दुकान को बंद करा दिया गया है। पूछताछ जारी है। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।