फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Forest department team attacked, inspector's uniform torn

Maharajganj News: वन विभाग की टीम पर हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी

Wed, 08 Oct 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Forest department team attacked, inspector's uniform torn
महराजगंज। लकड़ी छिपाकर रखे जाने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर सोमवार देर शाम करीब 8:30 बजे आरोपियों ने हमला कर दिया। वन दरोगा बृजेश चंद राव से हाथापाई की और वर्दी फाड़ दी। पुरंदरपुर पुलिस ने इस मामले में दो नामजद और तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वन दारोगा धीरेंद्र सिंह, बृजेश चंद राव और वन रक्षक राजन साहनी ने बताया कि सोमवार की रात में गश्त करते चंदनपुर चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सेमरहनी हरमंदिर खुर्द रोड पर मनोज के घर के बगल में लकड़ी छिपाकर रखी जा रही है। गश्त टीम मौके पर पहुंची तो जांच में एक बोटा साखू बरामद हुआ। आरोप है कि टार्च की रोशनी में लकड़ी की नाप की जा रही थी तभी मनोज, सनोज और उनके घर की औरतों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों के साथ डायल-112 को दी गई तो
विज्ञापन


वन विभाग के अन्य कर्मचारी पहुंचे।
इसके बाद आरोपियों ने ईंट और सरिया लेकर दौड़ा लिया। वन दारोगा बृजेश चंद राव को पकड़कर उनसे हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी तथा मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी। वन विभाग की टीम ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मौके पर डायल-112 की टीम भी पहुंची। बाद में बरामद लकड़ी वन विभाग की टीम ले गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि वन रक्षक राजन साहनी की तहरीर पर हरमंदिर खुर्द निवासी मनोज, सनोज और तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमले की सूचना पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची थी। पुरंदरपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। लकड़ी के धंधेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-अरुण कुमार सिंह, डिप्टी रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed