फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Foreign chowmein, clothes and earphones recovered during the raid

Maharajganj News: छापेमारी में विदेशी चाउमीन, कपड़ा और ईयरफोन बरामद

Sun, 03 Aug 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Foreign chowmein, clothes and earphones recovered during the raid
कस्टम विभाग की छापेमारी के दौरान बरामद इयरफोन, चाऊमीन व कपड़ों की खेप।
नौतनवा। कस्टम निरीक्षक विवेक कुमार सिंह एवं शीतेष यादव की संयुक्त टीम ने शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान सोनौली व खनुआ स्थित तीन गोदामों से विदेशी चाऊमीन, कपड़ा व ईयरफोन बरामद कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन


कस्टम निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गोदामों में तस्करी का सामान जमाकर रखा गया है। सूचना एवं निशानदेही के आधार पर निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, निरीक्षक शीतेष यादव, सुबोध कुमार चौबे एवं संग्राम सिंह की टीम ने अभियान चलाकर छापेमारी की।
विज्ञापन

इस दौरान सोनौली स्थित एक गोदाम से 60 गत्ता नेपाल निर्मित वाईवाई चाउमीन एवं दूसरे गोदाम से 500 पीस ईयरफोन तथा खनुआ स्थित एक गोदाम से 12 बंडल कपड़ा बरामद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्रियों को जब्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed