फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   for honorarium give dharana

मानदेय के लिए आशा वर्करों ने दिया धरना

Fri, 02 Nov 2018 12:47 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 02 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
for honorarium give dharana
मानदेय के लिए आशा वर्करों ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। प्रोत्साहन राशि के बदले निश्चित मानदेय दिए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की जिला इकाई ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों के प्रति अविलंब ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रांतीय अध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की मातृत्व वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, जेई उन्मूलन, टीबी उन्मूलन आदि कार्यक्रमों की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रोत्साहन राशि भी ठीक ढंग से नहीं मिल पा रही है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि के बदले में निश्चित मानदेय दिए जाने की मांग की। ताकि उनकी माली हालत में सुधार हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि दीपावली तक मानदेय की घोषण नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा। जिला संयोजक जयराम भारती ने कहा कि आशा कार्यकर्ता सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करती हैं लेकिन जो प्रोत्साहन उन्हें दी जाती है वह भी समय से नहीं दी जा रही है। इस मौके पर रीता तिवारी, सुनीता गुप्ता, ज्ञानती देवी, हिना पासवान, विमला, सरस्वती, कालिंदी, साधना, पूनम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed