फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Food Menue in Files-only rice and curd has given to Women

स्वास्थ्य

Sat, 04 Dec 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Food Menue in Files-only rice and curd  has given  to  Women
फाइलों में सिमटा मेन्यू, प्रसूताओं को मिल रहा दाल-चावल
विज्ञापन

महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में प्रसूताओं को मेन्यू के मुताबिक भोजन नहीं मिल रहा है। फाइलों में मेन्यू दिखता है लेकिन, हकीकत में प्रसूताओं को चावल, दाल देकर काम चलाया जा रहा है। प्रसूताओं को भोजन देने में काफी अनियमितता हो रही है। भर्ती महिलाओं को मेन्यू के अनुसार पोषणयुक्त भोजन नहीं दिया जा रहा है।
प्रसव कक्ष में ड्यूटी पर तैनात शारदा राय स्टाफ नर्स ने बताया कि प्रसूताओं के लिए यहां कुल 10 बेड हैं। जिस पर प्रसूता महिलाओं को रखा जाता है। ड्यूटी पर तैनात डॉ. धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रसूताओं को प्रसव होने के 48 घंटे तक अस्पताल में ही रखने का नियम है। जिनके लिए भोजन नाश्ता की व्यवस्था की जाती है। अस्पताल में भर्ती मोहनापुर की मुन्नी व सोनल गांव की आबिदा ने बताया कि उन्हें दाल- चावल के अलावा कुछ नहीं मिला है। जबकि मेन्यू के नियमानुसार सुबह चाय, ब्रेड, दूध और दोपहर को दाल, चावल, सब्जी, सलाद, शाम को चाय, ब्रेड, दो अंडे या मौसमी फल और सब्जी रोटी दिया जाना चाहिए। भोजन उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार और अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत से शासन की मंशा पर पानी फिरता दिख रहा है।
विज्ञापन

11 माह में 2497 महिलाओं का हुआ प्रसव
स्टाफ नर्स शारदा राय, कंचन राय, हेमलता एवं शांति सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2021 से 30 नवंबर 2021 तक 2497 महिलाओं को प्रसव हो चुका है। जबकि नवंबर 253 महिलाओं का प्रसव अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर भवन में बनता है भोजन
वर्षों पुराना निष्प्रयोजन भवन में प्रसूताओं के लिए भोजन बनता है। वहां की हालत देख कर व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लाजमी हैं। एक महिला एक कमरे में प्रसूताओं के लिए भोजन बनाती है। जहां रखे भोजन सामग्री अव्यवस्था के बीच बेतरतीब रखे हुए थे। जबकि सीएचसी के प्रथम तल पर रसोईघर बना हुआ है। लेकिन, उसमें जलापूर्ति नहीं होने से बेमतलब साबित हो रहा है।

ठेकेदार द्वारा भोजन की व्यवस्था की जाती है। भोजन बनाने के लिए अस्पताल में कोई कमरा खाली नहीं है। इसलिए पुराने भवन में भोजन बनाने के लिए दिया गया है। भोजन मेन्यू के अनुसार पोषणयुक्त मिलता है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
-डॉ. दिवाकर राय, अधीक्षक, सीएचसी निचलौल
अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को भोजन मिन्यू के अनुसार मिलता है। अगर इसमें कहीं कोई कमी है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed