{"_id":"5d38ab698ebc3e6ca1650248","slug":"flood-maharajganj-news-gkp315150574","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाव के साथ रोहिन का जलस्तर भी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाव के साथ रोहिन का जलस्तर भी बढ़ा
विज्ञापन
रोहिन नदी का बढ़ा जलस्तर।
- फोटो : MAHARAJGANJ
महाव के साथ रोहिन का जलस्तर भी बढ़ा
रैट होल से तटबंध में रिसाव को बंद कराया
अमर उजाला
नौतनवां-बरगदवां। पहाड़ों पर हो रही बारिश से महाव नाले का जलस्तर बढ़ गया है। अगर इसी रफ्तार से जल स्तर बढ़ता रहा तो महाव नाला में भी उफान आ सकता है। जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के बाद महाव नाला भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इससे तटबंध के समीप बसे गांवों के लोग दहशत में हैं।
महाव के पूर्वी तटबंध में बरगदवा गांव के समीप बुधवार की सुबह रैट होल से हो रहे रिसाव को ग्रामीणों के सहयोग से बंद कराया जा सका। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष बरगदवा शिव मनोहर यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से रैट होल से हो रहे रिसाव को बंद कराया। अभी आधा दर्जन जगहों पर पानी के दबाव से कटान का खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि बीते वर्ष भी महाव तटबंध में रैन कट से देवघट्टी के सामने तटबंध को तोड़ते पानी क्षेत्र के देवघट्टी नरायनपुर, हरखपुरा, अमहवा, शिकारगढ़, हरपुर पाठक, खैरहवा आदि गांव में पहुंच गया था। इससे काफी तबाही हुई थी। साथ ही सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई थी। बुधवार की सुबह से क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी नाला महाव के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि से क्षेत्र के किसान सहमे हुए हैं। उन्हें यह भय सता रहा है कि पानी के बढ़ते दबाव से कहीं तटबंध फिर न टूटकर तबाही मचा दे । उधर, रोहिन नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इससे आसपास गांव के लोग दहशत में हैं। नदी के किनारे बसे पचडीहवा टोला, गोंसाई, गंगापुर, मधई डीह, लालपुर, नौडीहवा, मरचहवा, घटवा, शाहपुर आदि गांवों के लोग परेशान हैं। पचडीहवा के रामसमुझ यादव, रामसरन, देवी शंकर, गौरी शंकर, मोलहू, राजेन्द्र, तूफानी, महेन्द्र आदि लोगों ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। पानी का दबाव बढ़ा तो खस्ताहाल तटबंध तबाही मचा सकते हैं।
उप जिलाधिकारी नौतनवां जसधीर सिंह का कहना है कि महाव के बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। तटबंध के आसपास के गांव के लोगों को भी सचेत रहने की जरूरत है।