{"_id":"6a04ec426b0f0050be0d5dd1","slug":"five-vehicles-were-challaned-through-speed-radar-gun-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-177201-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्पीड रडार गन के माध्यम से पांच वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्पीड रडार गन के माध्यम से पांच वाहनों का चालान
विज्ञापन
महराजगंज। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आईटीएम चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान जेडएफडी कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसमें तेज गति से वाहन चलाने वाले पांच लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनसे 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस और थाना कोतवाली की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी एवं सदस्य मौजूद रहे। टीम ने स्पीड राडार गन के माध्यम से सड़क पर गुजर रहे वाहनों की गति मापी। जांच में कई वाहन चालक निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाते पाए गए। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई।