{"_id":"5b2fe4a74f1c1bf56e8b9b96","slug":"five-people-were-killed-exident","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कुनबे पर आफत टूटी, कोल्हुई में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कुनबे पर आफत टूटी, कोल्हुई में मचा कोहराम
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्हुई (महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात पिपरा चौराहे के पास पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक में पीछे से सवारी भरी मैजिक चालक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे मैजिक में सवार मां-बेटे व उनके एक रिश्तेदार समेत पांच लोगों की मौत ने पूरे क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग घायलों का हाल जानने अस्पताल की तरफ दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस भी घायलों को अस्पताल भेजने के लिए प्रयास कर रही थी।
कोल्हुई बाजार निवासी इद्रीश के परिवार के सदस्य निचलौल के रिश्तेदारों के साथ किछोछा दरगाह शरीफ मजार पर चादर चढ़ाने के मकसद से निकले। वहां इबादत के बाद सभी लोग एक ही मैजिक पर सवार होकर घर लौटने लगे। मैजिक कोल्हुई से थोड़ी ही दूर था कि पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गये। मैजिक में कुल 17 लोग सवार थे। घटना की सूचना 100 पर मिलते ही एंबुलेंस के सायरन से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। फरेंदा, लक्ष्मीपुर के साथ नगर पंचायत आनंदनगर की भी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एसओ कोल्हुई व फरेंदा सत्येंद्र बहादुर सिंह के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई। पांच घायलों को सीएचसी बनकटी में ही भर्ती करा कर इलाज शुरू किया गया। हादसे की सूचना पाकर रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। कोल्हुई बाजार स्थित इद्रीश के आवास पर रिश्तेदारो की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सभी रिश्तेदार घायलों का हाल जानने में लगे रहे। कई अन्य लोग शव के साथ महराजगंज पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस संबंध में एसओ उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हैं। कुछ घायलों का इलाज गोरखपुर में चल रहा है।
ट्रक पुलिस के कब्जे में है लेकिन ट्रक चालक फरार है।