फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five people, including two women, were reported for sexual abuse and assault during pregnancy.

Maharajganj News: यौन शोषण और गर्भावस्था में मारपीट पर दो महिलाओं समेत पांच पर रिपोर्ट

Sat, 08 Aug 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Five people, including two women, were reported for sexual abuse and assault during pregnancy.
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीया युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और गर्भपात का दबाव बनाते हुए जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि गांव के ही आशू साहनी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। आरोप है कि इसी क्रम में आरोपी 4 अक्टूबर 2025 को उसे दिल्ली ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार 1 मई 2026 को आरोपी बिना शादी किए ही उसे लेकर वापस अपने घर पहुंचा और उसे वहीं रख लिया। यहां आने के बाद आरोपी की मां चन्द्रमुखी, भाई सुधीर, आकाश और भाभी वृन्दावती ने उसके साथ जातीय भेदभाव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि इसी बीच वह गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात आरोपी और उसके परिवार को बताई तो सभी भड़क गए और गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे। इसके बदले उसे पैसे देने तक की बात कही गई। मना करने पर 14 मई 2026 को सुबह करीब 8 बजे सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करके घर से खदेड़ दिया।
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान पेट पर वार करने से उसे रक्तस्राव शुरू हो गया। उसने उसी दिन पनियरा थाने में इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
11 जून 2026 को अल्ट्रासाउंड में गर्भ 9 सप्ताह 3 दिन का निकला। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री से शिकायत भेजी। वहां भी सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली।

इस संबंध में एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed