{"_id":"6a00eaa6a99573a6160ff102","slug":"five-people-found-driving-under-the-influence-of-alcohol-fined-rs-50000-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-176998-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नशे में वाहन चलाते पाए पांच लोग, 50 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नशे में वाहन चलाते पाए पांच लोग, 50 हजार जुर्माना वसूला
विज्ञापन
ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत ब्रीथ एनालाइजर मशीन से की गई जांच
महराजगंज। पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले पांच चालकों का चालान कर 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत शिकारपुर चौराहा और सेमरा टोल प्लाजा सहित पुरैना चौराहा पर यातायात पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई। जांच में पांच चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। इनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान यातायात थाना प्रभारी अरुणेन्द्र प्रताप सिंह ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। लोगों से अपील की गई कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऑपरेशन कार-ओ-बार आगे भी लगातार चलाया जाएगा।