{"_id":"6a189e6c0d182ac4f70ae631","slug":"five-injured-in-bike-and-cycle-collision-four-referred-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178190-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक और साइकिल की टक्कर में पांच घायल, चार रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक और साइकिल की टक्कर में पांच घायल, चार रेफर
विज्ञापन
दो बाइक सवारों व साइकिल सवार की हालत नाजुक
पांच वर्षीय विनय को प्राथमिक इलाज के बाद भेजा गया घर
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम गौरीढ़ेपुरवा से बड़हरा महंथ जा रही बाइक की एक साइकिल सवार से बृहस्पतिवार को भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिसवा सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा गौरीढ़ेपुरवा निवासी बीरु (22) चचेरे भाई बालकिसुन (18), निखिल (15) व पांच वर्षीय भांजा विनय के साथ एक बाइक पर सवार हो कर बड़हरा महंथ में जारी यज्ञ में शामिल होने जा रहा था। बड़हरा महंथ के पास साइकिल से घर जा रहे मुरारी साहनी को बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे के बाद पांचों घायल सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इस संदर्भ में चिकित्साधिकारी डॉ. राधेश्याम चौधरी ने बताया कि बाइक सवार बीरु, निखिल व साइकिल सवार मुरारी साहनी की स्थिति काफी नाजुक है। विनय को मामूली चोटें आई हैं। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। इस संदर्भ में थाना कोठीभार के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।