फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fit India Week from today, various events will be held

Maharajganj News: फिट इंडिया सप्ताह आज से, होंगे विविध आयोजन

Wed, 22 Nov 2023 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fit India Week from today, various events will be held
- खेल, योग व शपथ आदि कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाएंगे युवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए 22 से 28 नवंबर के बीच फिट इंडिया सप्ताह का आयोजन होगा। खेल, योग व शपथ आदि आयोजनों के माध्यम से युवाओं को जहां गतिविधियों से जोड़ने का कार्य होगा, वहीं मोबाइल एप के माध्यम से फिटनेस का मूल्यांकन भी होगा।
युवाओं को स्वस्थ व फिट बनाने के लिए इस बार माध्यमिक विद्यालयों में फिट इंडिया सप्ताह मनाया जाना है। 22 से 28 नवंबर के बीच में विद्यालयों में वार्षिक खेल दिवस, फिटनेस के महत्व पर वाद-विवाद, निबंध लेखन व पोस्टर प्रतियोगिता, मोबाइल एप के माध्यम से फिटनेस का मूल्यांकन, योग एवं ध्यान, फिट इंडिया पैरस्ट्स टीचर्स मीट कार्यक्रम में शपथ दिलाने आदि कार्यक्रमों को कराते हुए उसके विवरण को भारत सरकार के पोर्टल पर भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम कराने के लिए ब्लॉकवार नोडल नामित

फिट इंडिया सप्ताह को बेहतर ढंग से मनाने के लिए सदर में बीरन प्रसाद, मिठौरा में गिरिजेश वर्मा, सिसवा में अंकित शुक्ला, निचलौल में अरविंद राय, नौतनवां में शिप्रा श्रीवास्तव,लक्ष्मीपुर में अमरेश श्रीवास्तव, बृजमनगंज में दिवाकर सिंह यादव, धानी में राकेश यादव, फरेंदा मेंं नित्यानंद मिश्र, पनियरा में जलालुद्दीन, परतावल मेंं नवर आलम व घुघली में अजय श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
------------------------------------

जिले के माध्यमिक स्कूलों में फिट इंडिया सप्ताह बुधवार से शुरू हो रहा है। सभी पूरे मनोयोग से आयोजन को सफल बनाएं।
-अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed