फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fishing cat found dead on the edge of the forest under suspicious circumstances

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में जंगल के किनारे मृत मिला फिशिंग कैट

Tue, 07 Jan 2025 06:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 07 Jan 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
Fishing cat found dead on the edge of the forest under suspicious circumstances
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा के पास जंगल के किनारे एक फिशिंग कैट की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने फिशिंग कैट के शव को दफना दिया। जानकारी के मुताबिक, सेमरहवा गांव से पूरब बंधे के पास बीते मंगलवार को एक फिशिंग कैट मृत पड़ी थी। ग्रामीणों ने देखा तो तेंदुए का शावक समझकर शोर मचा लिया। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर डिप्टी रेंजर राकेश कुमार वनकर्मियों के साथ मौके पर जाकर देखा तो वह फिशिंग कैट निकली। डिप्टी रेंजर ने फिशिंग कैट को ले जाकर जंगल में दफना दिया। रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक फिशिंग कैट की मौत हो गई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। शव को दफना दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed