फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fishermen will become self-reliant through committees

Maharajganj News: समितियों से मछुआरे बनेंगे आत्मनिर्भर

Sat, 07 Dec 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 07 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fishermen will become self-reliant through committees
महराजगंज। जिले में मछुआरों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मत्स्य विभाग ने नई पहल की है। जिन जगहों पर मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड नहीं हैं। वहां पर नई मत्स्य जीवी सहकारी समितियों का गठन जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान कुल 18 मत्स्य जीवी सहकारी समितियां हैं, जो मछुआरों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

इन समितियों के माध्यम से मछुआरों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं, जैसे कि मछली पालन के लिए प्रशिक्षण, उच्च गुणवत्ता वाली मछली बीज, आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति, विपणन सहायता, तथा सरकारी योजनाओं का लाभ। इसके अलावा, इन समितियों से मछुआरों को सामूहिक रूप से काम करने का अवसर मिलता है, जिससे उनका आर्थिक स्तर बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि जिन न्याय पंचायतों में अभी तक मत्स्य जीवी सहकारी समितियों का गठन नहीं हुआ है। वहां जल्द से जल्द समितियां बनाई जाएंगी। इसमें 83 न्याय पंचायतों में नई समितियों के गठन की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed