फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   First waited for the bus, when it came, there was a scuffle

पहले बस का इंतजार किया, आई तो होने लगी धक्का-मुक्की

Wed, 02 Nov 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
First waited for the bus, when it came, there was a scuffle
पहले बस का इंतजार किया, आई तो होने लगी धक्का-मुक्की
विज्ञापन

महराजगंज। रोडवेज बस स्टेशन पर बुधवार को गोरखपुर के यात्रियों को बसें न मिलने के कारण परेशान होना पड़ा। काफी इंतजार के बाद बस आई तो धक्का -मुक्की का सामना करते हुए यात्री उसमें सवार हो सके। उधर, कुछ यात्री टेंपो या टैक्सी के सहारे यात्रा करने को विवश हुए।
यात्रियों का कहना है कि अक्सर यहां से अक्सर बस समय से नहीं मिलती है जिससे यात्री इधर-उधर भटकने को विवश होते हैं। बुधवार को स्टेशन परिसर में दोपहर में तमाम लोग बस का इंतजार कर रहे थे। ज्यादातर लोगों को गोरखपुर जाना था लेकिन, करीब एक घंटे से बस नहीं आई थी। यात्री इधर-उधर भटक रहे थे। स्टेशन परिसर में मौजूद कर्मियों ने भी यात्रियों को बस आने की सटीक जानकारी नहीं दी जिससे कुछ तो टेंपो एवं टैक्सी से चले गए।
विज्ञापन

ज्यादातर यात्री बस का इंतजार करते रहे। एक बस आई तो उसमें बैठने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। सभी यात्री सीट पाने की होड़ में आगे बैठने लगे। बस का इंतजार कर रहे यात्री नरेश यादव, दीपेंद्र, शांति देवी ने बताया कि एक घंटे से बस का इंतजार करना पड़ा। एक बस आई भी तो उसमें बैठने के लिए जगह नहीं मिली। यात्रियों की समस्याओं पर अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं जिससे ज्यादा असुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनके चौधरी ने बताया कि बसों को समय से भेजा जाता है। पर्याप्त बसें हैं। यात्री सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed