फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   First they chase away the victims, then they register the case and then forget it.

Maharajganj News: पहले पीड़िताें को दौड़ाते हैं फिर केस दर्ज कर भूल जाते हैं

Wed, 06 Sep 2023 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
First they chase away the victims, then they register the case and then forget it.
पुलिस की सुस्त जांच का फायदा उठाते आरोपी, पीड़ितों को त्वरित न्याय में झेलनी पड़ती दुश्वारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए पीड़िता को पहले दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है। थाने पर सुनवाई नहीं होती है तो उच्चाधिकारियों के पास जाकर अपनी पीड़ा बतानी पड़ती है। तब जाकर पुलिस की नींद खुलती है। इसके बाद केस तो दर्ज कर लेती है, लेकिन ढीली कार्रवाई की वजह से आरोपी गिरफ्त से बाहर रहते हैं। ऐसा कोई एक मामला नहीं है, तमाम मामले पुलिस की लापरवाही की कहानी को बयां करते हैं। जांच में सुस्ती का फायदा आरोपी उठाते हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले में दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई की बात करें तो किरकिरी होने के बाद ही कार्रवाई होती है। शुरुआत में पुलिस मामले को हल्के में लेती है, लेकिन मामला जगजाहिर होने के बाद कार्रवाई करती है। अभी ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर के मुहल्ले का रहा। इसमें दबंग व्यक्ति के प्रभाव में पुलिस ने शुरुआत में कार्रवाई नहीं की। उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचा तो त्वरित कार्रवाई की गई। यह मामला तो महज एक बानगी है। जिले में ऐसे तमाम मामले हैं, जिसमें देरी करने के बाद कार्रवाई होती है। पीड़ितों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है।
विज्ञापन

---------------------
केस नंबर एक-10 सितंबर 2020 को निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई एक आठ वर्षीय बच्ची को एक युवक ने अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। जिस मामले में बच्ची के परिजन न्याय के लिए कई दिनों तक थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक चक्कर लगाते रहे। वहीं मामले में पुलिस ने 14 दिन बाद पुलिस ने अधीक्षक के निर्देश पर केस दर्ज तो कर ली, लेकिन आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
केस नंबर दो-- 23 जून 2021 को कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी सब्जी तोड़ने खेत गई थी। जिस दौरान एक मनबढ़ युवक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इतना ही नहीं मनबढ़ युवक ने मामले को दबाने के लिए 24 जून को गांव पर ही पंचायत रखी। पंचायत में पीड़िता की एक भी बात नहीं सुनी गई। तो पीड़िता कोठीभार थाने पहुंची, लेकिन पीड़िता को पुलिस से भी राहत नहीं मिली। फिर उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। उसके बाद घटना के पांच दिन बाद कोठीभार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया।

-----------------------
केस नंबर तीन-- 27 अगस्त को कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने जा रही युवती को मनबढ़ युवक ने अपने सहयोगियों के साथ बीच चौराहे पर कपड़ा फाड़कर बेरहमी से पिटाई कर दी थी। घटना के तत्काल बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस आरोपियों पर मेहरबान बनी रही। वहीं, पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद पुलिस ने घटना के छह दिन बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया, लेकिन जांच काफी धीमी गति से चल रही है।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed