फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   First the daughter's lanyard arose, then the father's bier

पहले बेटी की डोली उठी, फिर पिता की अर्थी

Thu, 27 May 2021 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
First the daughter's lanyard arose, then the father's bier
पहले बेटी की डोली उठी, फिर पिता की अर्थी
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के गांव बुधवार रात मुड़िला निवासी 45 वर्षीय दिनेश की बड़ी बेटी की शादी चल रही थी। रात 2 बजे के करीब दिनेश की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह खबर लगते ही पल भर में खुशियां मातम में बदल गई। हालांकि पहले बेटी की विदाई की गई। इसके बाद दिनेश की अर्थी उठी।

जानकारी के मुताबिक नौतनवां थानाक्षेत्र के गांव मुड़िला निवासी दिनेश (45) की बड़ी बेटी सभ्या शादी थी। बरात सिद्धार्थनगर जनपद के गांव नटवा ताल टोला धरमपुर से आई थी। द्वार पूजा आदि कार्यक्रम के बाद शादी की रस्म चल रही। रात करीब 2 बजे दिनेश किसी काम से घर से थोड़ी दूर तक गया था, वहां लटक रहे विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बेटी की शादी की रस्म के दौरान जरूरत पड़ने पर खोजबीन हुई थी तो घर से दक्षिण तरफ अचेत अवस्था में गिरे मिले। लोग नौतनवां में एक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किसी तरह से शादी सम्पन्न हुआ और बेटी की विदाई हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के पिता श्यामकरन की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने मामले पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed