फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered over allegations of enticing and abducting a minor.

Maharajganj News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, प्राथमिकी

Sat, 22 Aug 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over allegations of enticing and abducting a minor.
भिटौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और धमकाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर भिटौली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि गांव का ही एक युवक करीब एक वर्ष से उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी से बातचीत करता था। आरोप है कि सात अगस्त को सुबह करीब 8 बजे युवक का भाई उसकी नाबालिग पुत्री को बाइक पर बैठाकर अपने भाई के पास पहुंचा दिया। जब पीड़िता की मां उसके घर पूछने गई तो युवक का भाई और उसकी मां ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस ने अगले दिन दिनांक आठ अगस्त को शाम 4 बजे नाबालिग को बरामद कर लिया था। युवती की मां का आरोप है कि दिनांक 18 अगस्त को फिर से युवक की मां एवं उसके घर के एक व्यक्ति ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर बैठा लिया। बेटी को बुलाने गई मां को फिर से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह वह अपनी बेटी को अपने साथ लेकर आई। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर आरोपी युवक अरुण एवं उसके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed