{"_id":"6a8760ff087654b1150186a3","slug":"fir-registered-in-the-case-of-a-womans-death-due-to-electric-current-in-a-wire-fence-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-183592-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तार बाड़ में प्रवाहित करंट से महिला की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तार बाड़ में प्रवाहित करंट से महिला की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मृतका के ससुर ने लगाया विद्युत पोल से सप्लाई देने का आरोप
तार बाड़ में बिजली प्रवाहित करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रजौड़ा पंजुम में सोमवार की सुबह तार बाड़ में प्रवाहित बिजली के करंट से महिला की मौत हो गई थी। मामले में बुधवार को मृतका के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, सुशीला देवी (47) बच्चा टोला स्थित अपने मायके में आई थी। सोमवार की सुबह टहलने निकली थी। इसी दौरान खेत के किनारे लगे तार बाड़ में प्रवाहित बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। मामले में बुधवार को पनियरा पुलिस ने मृतका के ससुर बाबूलाल सिंह की तहरीर पर ग्राम पंचायत निवासी रामहरी निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बाबूलाल ने तहरीर में आरोप लगाया है कि जंगली जानवरों से खेतों में लगी फसलों को बचाने के लिए रामहरी निषाद काफी दिनों से अपने दरवाजे पर लगे बिजली पोल से तार बाड़ में बिजली सप्लाई करता था। लोगों के मना करने पर भी उसने नहीं हटाया।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के स्थानीय जूनियर इंजीनियर प्रभात दूबे ने बताया कि तार बाड़ में करंट के लिए कोई कनेक्शन की प्रक्रिया नहीं है। तार बाड़ में डीसी करंट की सप्लाई एक बैटरी से दी जाती है। वह जानवरों को केवल झटका मारती है, जिससे जानवर डर के भाग जाता है। बिजली की सप्लाई कैसे की गई, इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका सुशीला देवी के ससुर बाबूलाल सिंह की तहरीर पर रामहरी निषाद के खिलाफ लापरवाही से किसी के जान लेने संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।