फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered following court order in a case of assault over a land dispute.

Maharajganj News: जमीन के विवाद में मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 03 Sep 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
FIR registered following court order in a case of assault over a land dispute.
मिठौरा। 26 जुलाई को चौक थानाक्षेत्र में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के मामले में कोर्ट के आदेश पर बुधवार को चौक थानाक्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बड़हरा बैद्य निवासी इन्ताफ अली ने अपनी पत्नी सहौबुननेशा के नाम से आराजी संख्या 25, कुल रकबा 0.413 हेक्टेयर में से 0.018 हेक्टेयर जमीन का आवासीय बैनामा जयप्रकाश पुत्र परमेश्वर निवासी करौता से कराया था। पीड़ित का दावा है कि उक्त भूमि का नामांतरण भी उसकी पत्नी के नाम हो चुका है।
विज्ञापन

आरोप है कि 26 जुलाई 2026 की सुबह करीब नौ बजे इन्ताफ अली ने निर्माण कराना शुरू किया था। इस दौरान मुकेश प्रजापति व प्रियंका देवी निवासी भगवानपुर उर्फ भुलना तथा राजेन्द्र यादव और जयप्रकाश निवासी करौता मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री व मजदूरों को भगा दिया। जब निर्माण कार्य में हस्तक्षेप का कारण पूछा तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए इन्ताफ के साथ मारपीट की और उनकी हत्या करने की नीयत से फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब थाने पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो वे एसपी को रजिस्ट्री भेज न्याय की गुहार लगाई। फिर कोर्ट गए तो मामले पर सुनवाई के बाद सिविल जज (प्रवर खंड)/त्वरित न्यायालय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज की अदालत ने चौक थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। इस बाबत थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed