फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against three for pouring petrol on a child and setting him on fire

Maharajganj News: बच्चे पर पेट्रोल डालकर जलाने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 15 Mar 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three for pouring petrol on a child and setting him on fire
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव में एक नौ वर्षीय बालक को मारने-पीटने का विरोध करने पर कपड़े पर पेट्रोल डालकर जलाने के मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता सुग्गन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे हमारे ही गांव के बिकाऊ, मारकंडेय व धर्मपाल ने मेेरे लड़के अंश को अपनी बाइक से पेट्रोल चुराने का आरोप लगाकर गाली दे रहे थे। जब मैंने और मेरी पत्नी ने विरोध किया तो तीनों लाठी-डंडे से मारने लगे। इसी बीच मारकंडेय ने मेरे बेटे के कपड़े पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इससे उसका चेहरा जलकर झुलस गया। शोर मचाने पर लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से भाग गए। मगर जाते समय जान मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed