{"_id":"69b5c1f4aa360bcd6303aebf","slug":"fir-lodged-against-six-for-assaulting-home-guard-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-173343-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: होमगार्ड के साथ मारपीट मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: होमगार्ड के साथ मारपीट मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सिसवा बाजार। आपसी विवाद में कोठीभार थाने में कार्यरत एक होमगार्ड की शुक्रवार रात को उसके पटीदारों ने पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सिसवा क्षेत्र के ग्राम जहदा निवासी राकेश कुमार चौधरी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह पीआरवी में चालक के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार की रात 7 बजकर 35 मिनट पर घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान बच्चों के विवाद को लेकर जोगिन्दर, उमेंदर, सुरेंदर, मिथिलेश, आदित्य व रोहित ने गोलबंद होकर रास्ते में रोककर उन पर हमला कर दिया और मारने पीटने लगे। मारपीट के बाद वह बेहोश हो गए। परिजनों ने एंबुलेंस बुलाकर सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें भर्ती कराया।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि होमगार्ड राकेश चौधरी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।