{"_id":"692b54bc0278eb91be0b36f8","slug":"fir-lodged-against-four-people-including-husband-in-womans-death-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-165466-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला की मौत मामले में पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला की मौत मामले में पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
तीन महीने की गर्भवती थी मृत महिला
महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
निचलौल। थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव में बीते दिनों एक गर्भवती महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला था। मामले में पुलिस ने शनिवार को मृत महिला के भाई की तहरीर पर आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बहन चांदनी वर्मा की शादी 9 फरवरी 2020 को सोनू वर्मा निवासी सेमरहना के साथ हुई थी। शादी के बाद बहन विदा होकर पति के साथ ससुराल पहुंची। बहन का ससुराल में कुछ दिनों तक बहुत अच्छा संबंध रहा। इस बीच बहन ने बेटा रेयांश (4) व बेटी वृद्धि (2) को जन्म दिया। इतना ही नहीं, बहन तीन महीने की गर्भवती भी थी। कुछ दिनों से बहन के पति सोनू वर्मा और सास ससुर बाइक की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। सूचना मिलने के बाद उसने बहन के ससुराल पहुंच अपनी आर्थिक हालात का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया। फिर भी आरोपी बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करते रहे।
आरोप है कि 26 नवंबर 2025 को बहन ने मोबाइल फोन के जरिए सूचना दी कि पति परिजनों के साथ उन्हें मारपीट कर घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच बहन के पति सोनू ने मोबाइल छीनकर उसे अपशब्द बोलते हुए बाइक नहीं मिलने पर बहन की हत्या करने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। इसके कुछ ही देर बाद बहनोई सोनू ने सूचना दी कि चांदनी ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मौके पर जब बड़े भाई पिंटू पहुंचे तो देखा कि बहन चांदनी का शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
वर्जन
मृत महिला चांदनी के भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर आरोपी पति सोनू वर्मा, ससुर नाथु वर्मा, सासू विमला देवी और ननद अंजनी निवासी सेमरहना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- अखिलेश कुमार वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक