फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR against two for assaulting youth at petrol pump

Maharajganj News: पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट मामले में दो पर प्राथमिकी

Fri, 26 Jun 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
FIR against two for assaulting youth at petrol pump
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के उसका रोड स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात मीटर शून्य कर पेट्रोल मांगने पर बाइक सवार के साथ की गई मारपीट मामले में पुलिस ने दो पंपकर्मियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हाता बेला हरैया के बिचऊपुर निवासी विकास सहानी बृजमनगंज के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने के लिए पहुंचा था। मीटर शून्य कर पेट्रोल डालने की बात पर पंप कर्मियों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद पंप कर्मियों ने युवक की पिटाई कर दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो पंप कर्मियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि जांच में बोतल में तेल देने से मना करने व बाइक में मीटर शून्य करके पेट्रोल डालने की बात को लेकर पंप कर्मियों व ग्राहक के मध्य विवाद हुआ। जिसमें दो पंप कर्मियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed