फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR against four people who assaulted in school

Maharajganj News: विद्यालय में मारपीट करने वाले चार लोगों पर प्राथमिकी

Sat, 29 Nov 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
FIR against four people who assaulted in school
नौतनवा। नगर स्थित गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल में बृहस्पतिवार की सुबह अध्यापक एवं पूर्व सैनिकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ था। संबंधित खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह एक पक्ष के अजय राना की ओर से मिली तहरीर के आधार पर नौतनवा पुलिस ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गत बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे विद्यालय पर मालिकाना हक जताने को लेकर अध्यापक और पूर्व सैनिक भिड़ गए थे। विद्यालय परिसर में ही जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद एक पक्ष से अजय राना एवं दूसरे पक्ष से परमेश्वर यादव ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि अजय राना निवासी महेंद्र नगर की तहरीर के आधार पर परमेश्वर यादव एवं उनके पुत्र प्रभात व अजय यादव तथा एक अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, गाली और धमकी देने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed