{"_id":"6a121166ab830a54ed0491b0","slug":"fir-against-12-people-for-assault-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-158680-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मारपीट में 12 लोगों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मारपीट में 12 लोगों पर प्राथमिकी
Sun, 24 May 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 24 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
इटवा। क्षेत्र के पटखौली नानकार गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में इटवा पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पटखौली नानकार निवासी ध्रुव चंद्र मिश्र की शिकायत पर शुक्रवार को डुमरियागंज तहसील से राजस्व टीम गांव में भूमि की पैमाइश करने आई थी। राजस्व टीम के पत्थर नसब की कार्रवाई संपन्न करके जाने के बाद दूसरे पक्ष के लोग सीमांकन में लगे पत्थर को उखाड़ने लगे। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ध्रुव चंद्र मिश्र के मुताबिक विक्रम तिवारी और उनके साथ आए लोगों ने उनके ऊपर डीजल डालकर जलाने और भाभी के कपड़े फाड़ने की कोशिश की। वहीं, दूसरे पक्ष के विक्रम तिवारी के मुताबिक ध्रुव चंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उन्हें और घर वालों को मार-पीटकर घायल कर दिया। एसओ संजय कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में ध्रुव चंद्र मिश्रा की तहरीर पर छह लोगों और विक्रम तिवारी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।